बिलासपुर : कोरोना वैक्सीनेशन की प्रथम डोज के लिए 14 अगस्त का लक्ष्य निधारित- पंकज राय।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष एवं उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि 14 अगस्त तक जिला को कोविड वैक्सीनेशन की पहली डोज का शतप्रतिशत टीकारण हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने कहा कि सम्बन्धित विभागों के समन्वय से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आजादी की 75वीं वर्षगंाठ के उपलक्ष्य में विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि जिन लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज नही लगी है उनका नजदीकी स्वाथ्य केन्दों में टीकाकरण करवाया जायगा।
उन्होने कहा कि ‘‘आजादी के रंग टीकाकरण के संग’’ शिर्षक सेे चलाए जा रहे इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए दुरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों, औद्योगिक क्षेत्रों के मजदूरों, झुंगी झोपडी और ठेकेदारों के पास काम कर रहे मजदूरों को जिन्हे प्रथम डोज नही लगी है उन सभी को 14 अगस्त तक टीकाकरण का कार्य मिशन मोड में किया जाएगा। उन्होने  सभी उप मण्डालाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर सभी विभागों का समन्वय स्थापित करतें हुए 14 अगस्त तक जिला को प्रथम डोज लगाने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सम्पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें।

????????????????????????????????????


उन्होने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्कूल अध्यापको, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, आशावर्कर, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिवों आदि की डियुटी निश्चित की गई है इसके अतिरिक्त पंचायती राज  प्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा। उन्होने अधिकारियों से अभियान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए लापरवाही न करने के निर्देश दिये। उन्होने लोगों से आग्रह किया जिन्होने आजतक कोरोना वैक्सीन नही लगवाई है वे इस अभियान के दौरान टीकाकरण आवश्य करवा लें।
उन्होने पंचायत प्रधानों से आग्रह किया कि वे अपनी पंचायतों में  टास्क फोर्स समितियों की समीक्षा करे तथा कोरोना पोजिटिव लोगों की पूरी जानकारी रखे, उनके परिवार के लागों का आइसोलेशन सुनिश्चित करवाए  तथा जरूरत पडने पर ऐसे परिवारों  का  बाजार से राशन व दवाईया लाने में भी सहयोग करे।


उन्होने बताया कि जिला में 18 से 44 आयु वर्ग 249308 लोगों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगाकर 90 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर दिया गया हैै।
इस अवसर पर प्रदेश  मंे 9 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह कि वे अभियान के दौरान अपने घरों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानो में साफ-सफाई रखने मंे अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करे। उन्होने कहा कि घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दे ताकि मलेरिया, डेगू से बचाव किया जा सकें।
बैठक में सहायक आयुक्त सिद्धार्थ आचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रकाश दडोच, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण राजेन्द्र्र गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशवनी शर्मा श्रम अधिकारी भावना शर्मा, मैनेजर सीएसआर हितेन्द्र कपूर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago