शिमला : राज्य में 75 प्रतिशत पात्र आबादी को लगाई जा चुकी है कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक.

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि प्रदेश में संचालित किए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत कुल लक्षित आबादी में से 75 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आकड़ों के अनुसार राज्य में लगभग 55 लाख 23 हजार पात्र लोग है, जिनका कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जाना है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के दृष्टिगत राज्य में अब तक 41,72,596 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में 14,11,248 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 55,83,844 डोज कोविड-19 वैक्सीन की लगाई जा चुकी है।


प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में युवा वर्ग यानी 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग में 19,12,622 युवाओं को वेैक्सीन की पहली खुराक और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 19,43,865 लोगों को पहली खुराक और 12,70,040 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ता श्रेणी में 87,144 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक और 73,349 लोगों को दूसरी खुराक जबकि अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ता श्रेणी में 2,28,965 लोगों को पहली खुराक और 53,902 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक 10 अगस्त, 2021 तक लगाई जा चुकी है।


उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचाव के दृष्टिगत टीकाकरण के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार जैसे परस्पर दूरी बनाए रखना, साबुन-पानी से हाथ धोना या सैनिटाईजर से हाथ साफ करना और मास्क का उपयोग करना आदि नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए

????????????????????????????????????

ग्रैन्को ग्रुप ने मुख्यमंत्री को 10 पोर्टेबल वेंटीलेटर भेंट किए

ग्रैन्को ग्रुप के प्रतिनिधि धर्मपाल रैड्डी और अनुप बनयाल ने भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कम्पनी ग्रुप की ओर से आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 10 पोर्टेबल वेंटीलेटर भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए गु्रप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आवश्यकता के समय जरूरमंदों को राहत पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

????????????????????????????????????

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

21 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago