Bilaspur : बिलासपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केन्द्रों की तैयारियों का लिया जायजा

 पोलिंग पार्टियों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया की पूर्ति के लिए किसी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े इस बावत बीएलओ सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
 जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर वहां पोलिंग पार्टियों द्वारा मतदान के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण के दौरान यह विचार व्यक्त किये।
 उन्होंने इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के साथ साथ मतदाताओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध की जाने वाली सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रहने खाने, जन सुविधा से संबंधित कार्यों के लिए सभी बदोबस्त दरूस्त करने के रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न मतदान क्षेत्रों में सुरक्षा में लगे कर्मचारियों की भी व्यवस्था की जांच की। https://www.tatkalsamachar.com/chamba-election-public/ उन्होंने कहा कि सफल मतदान प्रक्रिया के लिए सभी का समन्वित प्रयास अनिवार्य है जिसके लिए पोलिंग पार्टी वह मतदान केंद्रों पर तैनात अन्य कर्मचारी आपसी तालमेल के साथ पूरा करें।
उन्होंने पोलिंग पार्टियों से जिम्मेदारी पूर्वक एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करने निर्देश दिए उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं के बैठने के लिए पर्याप्त सुविधा शामियाने की व्यवस्था अन्य सुविधाएं  सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने झंडुता के वरनरेबल मतदान केन्द्र धराड़सानी , संवेदनशील मतदान केंद्र समोह एक व संमोह दो, पुर्णता दिव्यांग पोलिंग पार्टी द्वारा मतदान केंद्र बैहरन, पूर्णतम महिलाओं द्वारा संचालित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) मतदान केन्द्र का निरिक्षण किया।  

Recent Posts

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

12 hours ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

12 hours ago

Kangra News:कांगड़ा के विधायकों ने बजट में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

कांगड़ा जिले के कांग्रेस विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार…

13 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के…

1 day ago

Himachal Pradesh News: जनता के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी नकारा सुक्खू का बजट : जयराम ठाकुर

प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे पर पूर्व मुख्यमंत्री…

2 days ago

Himachal News: नागपुर में राज्यपाल ने भारतीय युवा संसद के राष्ट्रीय सत्र को किया संबोधित

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज नागपुर स्थित महर्षि व्यास सभागार में आयोजित भारतीय युवा संसद…

2 days ago