Treding News

Una News: उपमुख्यमंत्री ने हरोली में 60 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिलाएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सड़क और खेल अधोसंरचना से जुड़ी लगभग 60 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिलाएं रखीं। इन परियोजनाओं के साकार होने से क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था मजबूत होने के साथ युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

उपमुख्यमंत्री ने 48.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली जेजों मोड़ से टाहलीवाल चौक वाया भाई का मोड़ सड़क के स्तरोन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के अंतर्गत करीब साढ़े 17 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। इसके साथ ही पालकवाह, कांगड़ और बढेड़ा खड्ड पर तीन पुलों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे मार्ग की वहन क्षमता बढ़ेगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम हो सकेगा। इस सड़क के विकसित होने से औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा सीमावर्ती इलाकों को बेहतर संपर्क सुविधा प्राप्त होगी।

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने हरोली क्षेत्र के रोड़ा गांव में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के कार्य का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के पूर्ण होने से ऊना जिला एथलेटिक्स प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा और खिलाड़ियों को आधुनिक तथा वैज्ञानिक प्रशिक्षण की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और खेल सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और आम लोगों के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा, जबकि आधुनिक खेल अधोसंरचना युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगी।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली का रोड़ा क्षेत्र तेजी से विकास के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है। 10 करोड़ रुपये के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के अलावा यहां ट्रैफिक पार्क, 5 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर तथा करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से हेलीपोर्ट जैसी परियोजनाओं पर भी कार्य चल रहा है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर रोड़ा क्षेत्र एक आधुनिक एवं विकसित नगर के रूप में नई पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी हरोली विशाल शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, अशोक ठाकुर, प्रमोद कुमार, धर्मपाल चौधरी, संदीप अग्निहोत्री, वीरेंद्र मनकोटिया, सुरेखा राणा, सुभद्रा चौधरी, मेहताब ठाकुर, विकास विक्कू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

6 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago