बिलासपुर : 31 मार्च तक बैंकों ने 1135.04 करोड़ रूपए के ऋण वितरण करके 95.78 प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति की – रोहित जम्वाल

लोगों को लाभान्वित करने के लिए और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अधिकारी और बैंकर्ज पारस्परिक सहभागिता निभाएं। यह बात उपायुक्त रोहित जम्वाल ने वर्ष 2020-21 की वार्षिक ऋण योजना के अन्तर्गत मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही के परिणामोें तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सलाहकार एंव समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। बैठक का आॅनलाईन आयोजन किया गया। बैठक में जिला में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मोलन योजनाओं के अंतर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2020-21 के 31 मार्च, 2021 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई।  


उन्होंने बताया कि बैकांे द्वारा आयोजित किए जाने वाले वित्तीय साक्षरता शिविरों में सम्बन्धित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहें और सरकारी योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। उन्होने जिला में कार्यरत सभी बैंकों से आशा जताई कि वे जिले के आर्थिक विकास में अपने दायित्वों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा ऋण प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र को दें तथा लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।


उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना 2020-21 में 1185 करोड रूपए के निर्धारित लक्ष्य के तहत चैथी तिमाही की समाप्ती 31 मार्च, 2021 तक बैंकों ने 1135.04 करोड़ रूपए के ऋण वितरण करके 95.78 प्रतिशत लक्ष्यों की प्राप्ति की है। उन्हांेने बताया कि 31 मार्च समाप्त चैथी तिमाही में प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में बैंकों ने 83.74 प्रतिशत की दर से तथा गैर प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में 189.44 प्रतिशत की दर से लक्ष्यों की प्राप्ति की है।


उन्होने बताया कि जिला में 31 मार्च तक समाप्त चैथी तिमाही में कृषि क्षेत्र में 283.36 करोड़ रूपए, सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्यमों में 381.43 करोड़ रूपए तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 214.50 करोड़ रूपए के ऋण वितरित किए गए हैं। उन्होने बताया कि जिला के बैंकों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत लगातार वृद्धि दर्ज की है तथा 1 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक कुल 11 हजार 656 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत सभी बैंक शाखाओं को निर्देश दिए कि वे शेष बचे पात्र किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना सुनिश्चित बनाएं।


उन्होने बताया कि जिला के बैंकों का वित्त वर्ष के समापन 31 मार्च, 2021 को कुल व्यवसाय 8516.13 करोड़ रूपए का हो गया है।
बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक ए.के. गुप्ता ने किया।
बैठक में अंचल प्रबंधक यूको बैंक-धर्मशाला हंसराज ठाकुर, एलडीओ भारत आंनद, डीडीएम-नाबार्ड सतपाल चैधरी, निदेशक आरएसइटीआई एम.आर. भारद्वाज उपस्थित रहें तथा अन्य सभी विभागाध्यक्ष आॅनलाईन जुडे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago