33 days yoga training organized by Himachal Pradesh Yogasan Sports Federation Manali concludes - Govind Thakur
वृतियों को रोकना ही योग, योग के समान कोई बल नहींः- गोविंद ठाकुर
हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ मनाली द्वारा आयोजित 33 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वर्चुअली माध्यम से बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वृतियों को रोकना ही योग है। व्यवहारिक स्तर पर योग शरीर, मन व भावनाओं को संतुलित करने तथा तालमेल बनाने का एक साधन है। उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक स्तर पर योग से जुड़ने का अर्थ है सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना का एक होना।
उन्होंने कहा कि योग जीने की कला तथा विज्ञान है। योग शारीरिक स्तर पर, मानसिक, भावनात्मक तथा अध्यात्मिक स्तर पर सबसे पहले लाभ पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि असत्य के समान कोई पाप नहीं, योग के समान कोई बल नहीं , ज्ञान के समान कोई बंधु नहीं तथा अज्ञान के समान कोई शुत्रु नहीं है। योग एक मन का शास्त्र है जिसमें मन को सयमित कर पाश्विक वृतियों से छुटकारा पाना सिखाया जाता है।
हमीरपुर जिले के नेरी में देश का पहला स्वदेशी बायोचार संयंत्र स्थापित किया जा रहा…
पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…
परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…
प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर" खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…
उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…
युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…