महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मुकाबले से पहले चेन्नई के धाकड़ बल्लेबाज अंबति रायडू मैच से बाहर हो गए हैं. इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट की तरफ से दी गई है. सीजन के पहले आईपीएल मुकाबले में अंबति रायडू ने मैच विनिंग पारी खेली थी और चेन्नई को जीत दिलाई थी.
इस मुकाबले में रायडू ने 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से 48 गेंदों पर धमाकेदार 71 रनों की पारी खेली थी. हालांकि, चोट के कारण वो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए अगले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे. इस मैच में धोनी ब्रिगेड को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में एक और मैच में उनकी गैरमौजूदगी चेन्नई के लिए परेशानी का सबब बन सकती है.
चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि रायडू एक और मैच नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने कहा, ‘अंबति रायडू इस समय हेमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं और यह तय है कि वो एक और मैच में नहीं खेल पाएंगे. लेकिन इसके बाद रायडू पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और फिर सीएसके ब्रिगेड में लौट जाएंगे.’
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…