भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाईन के भूमि अधिग्रहण कार्य प्रगति पर – रोहित जम्वाल

बिलासपुर 18 फरवरी – भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाईन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। यह बात उपायुक्त रोहित जम्वाल ने भूमि अधिग्रहण के कार्य की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेलवे लाईन के लिए गांव जंडौरी से धरोट तक भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि इसमें केवल 9.10 बीघा भूमि के अधिग्रहण का कार्य शेष रहा है। इस परियोजना के दूसरे अनुभाग के लिए 13 गांवों में भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है। इन गांवों में 21.17 बीघा भूमि के अधिग्रहण का शेष कार्य भी प्रगति पर है जिसमें सम्बन्धित लोगों से सम्पर्क करने के प्रयत्न किए जा रहे है।
उन्होंने बताया कि बिलासपुर तक के 26 गांवों में एक्ट के अधीन भूमि अधिग्रहण करने की कार्रवाई को भी तेज गति प्रदान की जा रही है। बिलासपुर से बरमाणा तक का राजस्व सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है और इस कार्य की प्रगति बारे 15 दिन के अंतराल में जायजा लिया जा रहा है।
बैठक में इस परियोजना से सम्बन्धित वन अधिकार अधिनियम पर भी चर्चा की गई। उन्होंने भूमि अधिग्रहण मामलों में राजस्व विभाग के अधिकारियों को तीव्रता प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमण्डाधिकारी सदर रामेश्वर दास, अतिरिक्त महा प्रबंधक रेलवे विकास निगम लिमिटड, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण भी मौजूद रहे।

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

3 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

3 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

5 days ago