सेना में विभिन्न पदों पर भर्ती 01 से 12 मार्च तक

भारतीय थल सेना में सोलन, शिमला, सिरमौर तथा किन्नौर जिला के युवाआंे के लिए भर्ती प्रथम मार्च से 12 मार्च 2021 तक चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, जिला कांगड़ा में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय शिमला के निदेशक भर्ती कर्नल तनवीर सिंह मान ने दी।उन्होंने कहा कि यह भर्ती सैनिक तकनीकी (पुरूष), सैनिक तकनीकी (गोला बारूद परीक्षक) (पुरूष), सैनिक तकनीकी (उड्डयन) (एक्स ग्रुप) (पुरूष) तथा सैनिक तकनीकी (उपचार सहायक) (एनए) (पुरूष) पदों के लिए आयोजित की जाएगी। कर्नल मान ने कहा कि मापदंड और योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा प्रथम फरवरी, 2021 की अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है।उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago