अयोध्या पहुंचने से भूमि पूजन तक, ऐसे रहेगा PM मोदी का पूरा प्रोग्राम ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेने अयोध्या पहुंचेंगे. राम की नगरी इस ऐतिहासिक मौके के लिए सज कर तैयार है, सारी सजावट और भूमि पूजन की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. सुरक्षा का खास प्रबंध किया गया है, साथ ही कोरोना संकट के कारण गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है. पीएम मोदी अपने अयोध्या दौरे पर करीब 3 घंटे तक रहेंगे, जिसमें मंदिर दर्शन, पूजा अर्चना कार्यक्रम शामिल हैं.

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा कार्यक्रम…

• 5 अगस्त सुबह करीब 9.35 दिल्ली से प्रस्थान

• 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग

• 10:40 बजे हेलिकॉप्टर से अयोध्या के लिए प्रस्थान

• 11:30 बजे अयोध्या के साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग

• 11:40 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचकर 10 मिनट तक दर्शन-पूजन

• 12 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचने का कार्यक्रम

• 10 मिनट में रामलला विराजमान का दर्शन-पूजन

• 12:15 बजे रामलला परिसर में पारिजात का पौधारोपण

• 12:30 बजे भूमिपूजन कार्यक्रम का शुभारंभ

• 12:40 बजे राम मंदिर की आधारशिला की स्थापना

• 02:05 बजे साकेत कॉलेज हेलीपैड के लिए प्रस्थान

• 02:20 बजे लखनऊ के लिए उड़ेगा हेलिकॉप्टर

• लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी कई बार जनसभा करने के लिए अयोध्या आए हैं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए हैं. अब जब वो यहां आ रहे हैं तो सीधा मंदिर की नींव रखने के लिए ही आ रहे हैं. कोरोना संकट के कारण इस कार्यक्रम में काफी सख्ती बरती जाएगी, जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क पहनना और लगातार सैनिटाइजेशन किया जाना है.

भूमि पूजन के लिए तैयार अयोध्या, कड़ी सुरक्षा के बीच आज पहुंचेंगे सभी मेहमान

भूमि पूजन के कार्यक्रम के दौरान एक मंच बनाया जाएगा, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदी पटेल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर ट्रस्ट के नृत्यगोपाल दास मौजूद रहेंगे. इसके अलावा कुल 175 विशिष्ट लोगों को न्योता भेजा गया है, जो कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे.

Recent Posts

Sirmour News:सिरमौर में जल जीवन मिशन के तहत 1 लाख की 21 हज़ार पेयजल कनेक्शन जरी

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज नाहन विकास खंड के सैनवाला में जल जीवन मिशन…

16 hours ago

Kinnaur News: रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त किन्नौर ‌ डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज यहां ‌ तीन दिवसीय जनगणना–2027 के प्रथम…

20 hours ago

Una News:जनगणना के आंकड़े सरकार की नीतियों और योजनाओं के निर्धारण की आधारशिला: जतिन लाल

जनगणना देश का सबसे महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य है, जिसके आंकड़े विकास योजनाओं की आधारशिला तैयार…

22 hours ago

Himachal Pradesh: राज्यपाल से नौणी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति ने भेंट कीं

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के कुलपति प्रो.…

22 hours ago

Hamirpur News: विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए बिझड़ी के गांवों में पहुंचीं डीसी गंधर्वा राठौड़

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को विकास खंड बिझड़ी के कई गांवों का दौरा करके…

23 hours ago

Himachal News: मुख्यमंत्री ने तीन साल सदन के भीतर और बाहर झूठ बोलकर ही बिताए: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा ने पिछले तीन वर्षों…

23 hours ago