श्रीनगर-बारामुला हाइवे पर पुलिया के नीचे मिला IED

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. श्रीनगर-बारामुला नेशनल हाइवे पर सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) को एक आईईडी मिला. यह आईईडी टप्पर पट्टन के पेट्रोल पंप के पास एक पुलिया के नीचे लगाया गया था. आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है.

पिछले साल पांच अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से 370 हटा कर उसे केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था. धारा 370 हटने की कल पहली बरसी है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी 5 अगस्त को बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं. इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी है.

370 हटने के एक साल पूरा होने से ठीक पहले श्रीनगर में लगा कर्फ्यू

पूरे जम्मू-कश्मीर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ ही श्रीनगर जिले में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगा दिया गया है. यह कर्फ्यू चार और पांच अगस्त को जारी रहेगा. प्रशासन को रिपोर्ट मिली है कि कुछ अलगाववादी संगठन प्रदर्शन कर सकते हैं.

इसके बाद जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया. इस आदेश में कहा गया कि हमें ऐसी रिपोर्ट मिली है कि कुछ अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थित संगठन पांच अगस्त को जिले में ‘ब्लैक डे’ मनाने वाले हैं. इस वजह से श्रीनगर जिले में कर्फ्यू लगा दिया है.

प्रशासन का कहना है कि अलगाववादी संगठन के लोग हिंसक प्रदर्शन भी कर सकते हैं. जिससे जान-माल को भी खतरा पहुंच सकता है. इसके अलावा कोरोना को देखते हुए भी इलाके में भीड़ इकट्ठा होने को लेकर पाबंदी है. ऐसे में किसी तरह के प्रदर्शन से उस आदेश की अवहेलना होगी.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

4 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago