धर्मशाला :हिम आर्टिफिसर एसोसिएशन ने उपायुक्त को भेंट किये 2.50 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण

भारतीय नौसेना से सेवानिवृत भारतीय नौसेना आर्टिफिसर की समाज सेवा के उद्देश्य से सृजित ‘‘हिम आर्टिफिसर एसोसिएशन’’ ने कोरोना से मुकाबले में प्रशासन का सहयोग करने के उद्देश्य से आज उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति को 2.50 लाख रुपये के 100 प्लस ऑक्सीमीटर और 200 डिजिटल थर्मामीटर भेंट किये।
  उपायुक्त राकेश प्रजापति ने  हिम आर्टिफिसर एसोसिएशन द्वारा समाज की भलाई के लिए किये जा रहे योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी प्रकार समाज के सभी वर्ग और संस्थाएं महामारी के विरूद्ध लड़ने में अपना सहयोग देते रहें तो कोविड-19 जैसी महामारी को जल्द परास्त किया जा सकता है।
  संस्था के अध्यक्ष उमेश्वर दत्त ने बताया कि संस्था के सभी सदस्य अपने स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र के लोगों की मदद कर रहे हैं और संस्था ने पिछले वर्ष 24 लाख रुपये की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दी थी। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के प्रयासों और जनसहयोग से जल्दी ही हम कोविड के इस कहर से संपूर्ण मानव जाति को बचाने में सफल होंगे। उन्होंने उपायुक्त राकेश प्रजापति को विश्वास दिलाया कि भारतीय नौसेना के यह आर्टिफिसर आपदा के इस समय हर प्रकार की सहायता के लिए तत्पर हैं और आगे भी ऐसा सहयोग करते रहेगें।
  संस्था के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि कोविड की दूसरी लहर के समय बहुत से गांवों में यह संक्रमण फैला हुआ था और वहां आशा वर्करज़ के पास इस प्रकार के उपकरणों की बहुत कमी देखी गई थी। इसी के मद्देनजर संस्था ने गांव के स्तर के लोगों की मदद के लिए यह कदम उठाया है।
इस अवसर पर बीडीओ पंचरूखी राजेश्वर भाटिया, प्रधान, पूर्व प्रधान सहित तनुज शर्मा उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago