हिमाचल प्रदेश : प्रारूप सारणीकरण, प्रस्ताव नीति के संबंध में छात्रों के परिणाम घोषित करने के लिए एक बैठक आयोजित.

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल  स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने के  लिए अंक सारणीकरण प्रारूप प्रस्ताव नीति के बारे में बैठक आयोजित की गई।


इस  अवसर पर गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मंे कोविड-19 के बढ़ते मामलों  तथा विद्यार्थियों व जनसाधारण की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश  सरकार ने बोर्ड द्वारा संचालित दसवीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय  लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों के  वार्षिक परिणाम तैयार करने के लिए विस्तृत उद्देश्य मानदंड तैयार किया गया  है।


उन्होंने कहा कि इन उद्देश्य मानदंड के  अन्तर्गत सात मापदण्डों को रखा गया है। इन मापदण्डों के अन्तर्गत  विद्यार्थियों के नौवीं कक्षा, पहली और दूसरी टर्म, प्री-बोर्ड, हिन्दी की  वार्षिक परीक्षा, प्रैक्टिकल परीक्षा और आन्तरिक मूल्यांकन के अंकों को  शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा प्रैक्टिकल परीक्षाओं का  संचालन पूर्व में करवाया गया था तथा सम्बन्धित विद्यालयों से प्रैक्टिकल  एवं आन्तरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड को प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा  कि उद्देश्य मानदंड तैयार करते समय विद्यार्थियों के सत्त व व्यापक  मूल्यांकन को ध्यान में रखा गया है।


शिक्षा  मंत्री ने कहा कि सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की अध्यक्षता में  परिणाम सारणीकरण समिति का गठन भी किया गया है जो इन मापदण्डों के अनुसार  परीक्षा परिणाम तैयार करेगी तथा बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाए गए आॅनलाइन लिंक  के माध्यम से अंक निर्धारित करेगी, जिसके उपरान्त स्कूल शिक्षा बोर्ड का  परीक्षा परिणाम तैयार किया जाएगा।  


बैठक की कार्यवाही का संचालन बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश कुमार सोनी ने किया।


सचिव शिक्षा राजीव शर्मा, निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago