Categories: Blog

टीचर्स के पदों पर निकली नौकरियां,

नई दिल्ली: 

अगर लंबे समय से आप टीचिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यहां आपके लिए शानदार मौका लेकर आए हैं. आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर ( PRT) के पदों पर भर्ती के लिए लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट aps-csb.in पर जारी कर दिया गया है.

कब है आवेदन की आखिरी तारीख

आर्मी स्कूल TGT, PGT और PRT के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2020 है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aps-csb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

1. पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)- 50% अंकों के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) की डिग्री होनी चाहिए.

2. ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)- 50% अंकों के साथ बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) की डिग्री होनी चाहिए.

3 प्राइमरी टीचर ( PRT)- बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) की डिग्री के साथ दो साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन.

उम्र सीमा

इन पदों  पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 40 साल से कम होनी चाहिए और अनुभवी उम्मीदवारों की आयु 57 साल से कम होनी चाहिए.

कितनी है आवेदन फीस

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं उन्हें 500 रुपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. फीस का भुगतान क्रेडिट, डेबिट और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.

फॉर्म भरते समय इन डॉक्यूमेंट्स को करना होगा अपलोड

जो उम्मीदवार फॉर्म भरेंगे उन्हें बता दें, फॉर्म में फोटोग्राफ्स और सिग्नेचर, डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट और अकेडमिक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. अन्य जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में पढ़ सकते हैं.

ऐसे होगा पदों पर उम्मीदवारों का चयन

भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  4 नवंबर, 2020 को जारी किया  जा सकता  है.  वहीं स्क्रीनिंग टेस्ट के परिणाम 2 दिसंबर 2020 को  जारी होने की संभावना है.  

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago