Categories: Blog

केस में मर्डर की थ्योरी: सूत्र

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी. यह आत्महत्या का मामला है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के एक पैनल ने सीबीआई को अपनी राय देते हुए ये बात कही है.

नई दिल्ली: 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं हुई थी. यह आत्महत्या का मामला है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों के एक पैनल ने सीबीआई को अपनी राय देते हुए ये बात कही है. एनडीटीवी को सूत्रों ने ये जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक पैनल ने अभिनेता के परिवार और उनके वकीलों की थ्योरी को खारिज कर दिया है कि उन्हें जहर दिया गया था और गला दबाकर मारा गया था. 

34 वर्षीय फिल्म स्टार 14 जून को अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने शव परीक्षण के आधार पर इसे आत्महत्या का मामला करार दिया था लेकिन सोशल मीडिया पर लगे आरोपों, सुशांत को न्याय दिलाने के लिए चलाए गए अभियानों और राजपूत परिवार के संदेह के आरोपों के बाद ये मामला सीबीआई को सौंप दिया गया.

सूत्रों के मुताबिक एम्स पैनल ने अपनी जांच पूरी कर ली है और सीबीआई को अपनी चिकित्सीय-कानूनी राय देने के बाद फाइल बंद कर दी है. अब सीबीआई उस रिपोर्ट के साथ अपनी जांच की कड़ियों को जोड़ रही है. सूत्रों ने बताया कि अब सीबीआई अभिनेता की मौत का एंगल आत्महत्या पर रख सकती है और उसके मुताबिक आगे जांच कर सकती है. मुंबई पुलिस ने भी मूल रूप से इसे आत्महत्या का केस ही मानकर जांच शुरू की थी.

सूत्रों ने बताया कि एम्स पैनल ने मुंबई के उस अस्पताल की राय पर अपनी सहमति जाहिर की है, जिसने अभिनेता का पोस्टमार्टम किया था. मुंबई के अस्पताल ने शव परीक्षण रिपोर्ट में मौत के कारण के रूप में “फांसी के कारण श्वास अवरोध” का जिक्र किया था. सूत्र बता रहे हैं कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य से भी लगता है कि अभिनेता ने आत्महत्या की है, उनकी हत्या नहीं हुई है. राजपूत के मित्रों और परिवार के सदस्यों ने कहा था कि वो आत्महत्या नहीं कर सकते हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago