बिलासपुर : 54 बैरी क्षेत्र की 5 पचायतां के 10 हजार लोगों को अब बैरी में ही मिलेगी वेहतर सड़क सुविधा – सुभाष ठाकुर

बिलासपुर सदर विधान सभा क्षेत्र की 5 पचायतांे के 10 हजार लोगों को अब बैरी में ही सड़क सुविधा से समन्धित कार्यों के लिए मिलेगी सुविधा यह जानकारी आज लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण कार्यालय बिलासपुर मे देते हुए सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग अनुभाग  हरनोड़ व पंजगाई को लोगो की सुविधा के लिए लोक निर्माण विभाग के मण्डल कार्यालय -2 से मण्डल कार्यालय -1 में समायोजित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि पंचायत हरनोड़ा, जमथल, धारटटोह, दरोवड़, सोलग जुरासी की लगभग 10 हजार की आवादी को लोक निमार्ण विभाग से सम्बन्धित सड़क तथा अन्य विभिन्न कार्य के लिए नम्होल स्थित एसडीओ लोक निर्माण विभाग जाना पडता था जिससे लोगो के समय तथा धन की हानि होती थी। अब दोनों अनुभागों को एसडीओ लोक निमार्ण विभाग बैरी के अन्तर्गत लाया गया है जिससे अब  लोगों को नम्होल जाने की आवश्यकता नही रहेगी।
उन्होने बताया कि इस समस्या को माननीय मुख्यमत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाया गया था जिसको उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समााधान किया गया । उन्होने बताया कि दोनों अनुभागों के  कुल 09 अधिकारी व  कर्मचारियों का भी डिविजन न॰ 1 में पोस्ट के साथ ही स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब दोनो अनुभागों के तहत चल रहे विकास कार्यों को गति प्रदान होगी साथ ही कार्यों के निरिक्षण आदि के लिए भी सुविधा रहेगी। उन्होने कहा कि वर्तमान में इन  दोनों अनुभागों के अन्तर्गत लगभग 10 करोड़ रूपये की लागत के 17 विकास कार्य चल रहे हैं जिन्हें अब और तीव्र गति प्रदान करते हुए निधारित समय अवधि के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होने कहा कि करोना काल में भी लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को, पुलों, भवनों निर्माण के साथ-साथ सड़को की टायरिग का कार्य भी पूरी गुणवत्ता के के साथ पूर्ण किया जा रहा है।
अधीक्षण अभियन्ता पीडब्ल्युडी बिलासपुर आर. के. बर्मा ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि मानसून के समय मंे आने वाली आपदाओं से निपटनंे के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है और विभाग द्वारा पूरी कोशिश की जाएगी कि मानसून के दौरान जिला की सभी सड़को सहित नैशनल हाइवे पर यातायात सुचारू रूप से बना रहे।
इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता डीवीजन न॰ राजेन्द्र सिंह जूबलानी, अधिशाषी अभियन्ता डीवीजन न० 2 गुरमीन्द्र सिंह राणा, सहायक अभियन्ता बैरी संजय शर्मा, सहायक अभियन्ता कुठेड़ा सीता राम ठाकुर, सहायक अभियंता डिविजन न॰ 1 दुनी चंद ठाकुर सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

16 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago