Dharmshala : वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं पोलिंग बूथ व्यवस्थाएं चाक चौबंद, भारी संख्या में मतदाताओं के आने की रहेगी उम्मीद

 लोकसभा के आम चुनाव को लेकर जिला कांगड़ा में सभी बंदोबस्त किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां आज अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंच चुकि हैं। जिला के पोलिंग स्टेशन वोटर्स के स्वागत के लिए सज चुके हैं। भारी संख्या में मतदाताओं के आने की उम्मीद के साथ चुनाव आयोग ने सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी हैं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने आज मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के बाद दी। उन्होंने बताया कि 1 जून सुबह 5ः30 बजे मॉक पोलिंग शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद 7 बजे से शाम 6 बजे तक लोग मतदान केंद्रों में जाकर अपना वोट डाल सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार जिला कांगड़ा में कांगड़ा-चम्बा लोकसभा सीट के लिए दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में 4 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। https://tatkalsamachar.com/apoorva-devgan-preparations/ जिला कांगड़ा के लोग इस प्रत्याशियों में से अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए कल मतदान करेंगे, जिसके लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा सारे प्रबंध कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शाम 6 बजे वोटिंग समाप्त होने के बाद सारी मतदान सामग्री को पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ उपमंडल मुख्यालयों में बने स्ट्रांग रूम में पहुंचाया जाएगा।

जिले में बनेंगे 15 ग्रीन पोलिंग बूथ

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग जिला कांगड़ा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक ग्रीन बूथ स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि चुनावों में गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग को हतोत्साहित करने के लिए ग्रीन पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि पोलिंग बूथों पर गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक सामग्री का उपयोग न हो। https://www.youtube.com/watch?v=jqEF-7LDal0&t=725s इसी के चलते यह ग्रीन पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां पर गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक सामग्री के उपयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन ग्रीन पोलिंग स्टेशनों को बांस की टहनियों और पत्तियों से सजाया जाएगा और स्थानीय कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

3 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

4 days ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

5 days ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

6 days ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

1 week ago

मुख्यमंत्री ने बादल फटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति के वैज्ञानिक अध्ययन के दिए निर्देश

सभी राज्य स्तरीय आपदा अनुसंधान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जाएंगे:…

1 week ago