ऑनलाइन Free Fire गेम खेलते हुए बच्चे ने पिता की कमाई से लुटाए 1.12 लाख रुपये

धर्मपुर (मंडी). हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में पब-जी (Pub-G) और फ्री फायर (Free Fire) जैसी ऑनलाइन गेम्स (Online Games) में बच्चे अपने माता-पिता की जीवन भर की कमाई लुटा रहे हैं. सोलन (Solan) में पब-जी गेम में अपने माता-पिता के 1.40 लाख रुपये लुटाने के बाद अब मंडी (Mandi) जिले में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है. यहां भी एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम फ्री फायर में 1.12 लाख रुपये लुटा दिए.

जानकारी के अनुसार, मामला मंडी जिले के धर्मपुर (Dharampur) उपमंडल का है. यहां सब-तहसील मंडप के चौकी गांव के एक बच्चे ने फ्री फायर खेलते 1.12 लाख रुपये खर्च कर दिए. बच्चे ने गेम खेलने के दौरान गैजेट्स और दूसरी सुविधाएं अनलॉक करने के लिए पिता ओमकार की गाढ़ी कमाई में से 1.12 लाख की रकम खर्च कर दी.

बच्चे के चाचा अनिल कुमार सकलानी ने बताया कि उनका भतीजा चंडीगढ़ में आठवीं में पढ़ता है. वह अक्सर ऑनलाइन गेम खेलता रहता है. मौजूदा समय में वह अपने गांव आया है. इस दौरान उसने फ्री फायर गेम में गैजेट्स और दूसरी सुविधाओं को अनलॉक करते हुए पिता के 1.12 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं. अनिल ने बताया कि उनके भाई के दो बेटे हैं. छोटा बेटा फोन पर 30 जुलाई को गेम खेल रहा था और इस बीच उसने गेम खेलते हुए पैसे खर्च कर डाले. हालांकि, पिता ने बताया कि उनके बेटे को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. किसी ने उसे गाइड किया है. क्योंकि गूगल और पेटीएम से पेमेंट की गई है.

घर बनाने के लिए लिया था लोन
बच्चे के पिता ओमकार सकलानी ने बताया कि वह चंड़ीगढ़ में एक होटल में नौकरी करते हैं और उन्होंने घर बनाने के लिए यह पैसा लोन के रूप में बैंक से लिया था. उन्होंने बताया कि वह पुलिस को शिकायत देंगे. साथ ही कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ऑनलाइन गेम्स ना खेलने दें.

पुलिस को देंगे शिकायत
हालांकि, मामले में किसी तरह धोखाधड़ी नहीं की गई है. लेकिन अनिल कुमार ने बताया कि वह पुलिस को मामले की जानकारी और शिकायत देंगे. अनिल कुमार ने आह्वान किया कि माता-पिता अपने बच्चों को जब फोन देते हैं तो उन पर नजर रखें. साथ ही ऑनलाइन गेम खेलने ना दें.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 days ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

5 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago