नादौन :- नादौन कालेज में किया नए मतदाताओं का पंजीकरण

स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ यानि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 17 पात्र विद्यार्थियों के नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण किया गया।


 इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नादौन के प्रधानाचार्य, निर्वाचन कानूनगो और स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, एसडीएम नादौन विजय धीमान ने आम लोगों से भी आग्रह किया कि वे एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में अवश्य दर्ज करवाएं।

इसके लिए वे अपने बूथ लेवल अधिकारियों से संपर्क करें। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी आनलाईन नाम दर्ज करवाए जा सकते हैं।


  एसडीएम ने बताया कि आम लोग अपने परिवार के सभी सदस्यों के नामों की पुष्टि फोटोयुक्त मतदाता सूची में बूथ लेवल अधिकारी के पास या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में कर सकते हैं।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करवाकर फोटोयुक्त मतदाता सूची को परिपूर्ण बनाने में सहयोग दें।

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago