उपायुक्त कार्यालय जिला किन्नौर में आज हिम सुरक्षा अभियान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया

उपायुक्त कार्यालय जिला किन्नौर में आज हिम सुरक्षा अभियान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हेमराज बैरवा ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा किन्नौर जिला में 25 नवम्बर से 27 दिसम्बर, 2020 तक हिम सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा जिसमें की सहरूग्णता संबंधित बीमारियों तथा कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को आम जनता को हिम सुरक्षा अभियान के बारे में विभिन्न त्वरीत कार्यवाही दल (आई.आर.टी) व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा महिला मण्डल के माध्यम से भी जागरूक करने के निर्देश दिए।
बैठक में उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कोरोना, क्षयरोग, कुष्ठरोग और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनींग हेतु 115 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया है जो घर-घर जाकर इन बीमारियों की जांच करेंगें जिसमें कोरोना संक्रमण लक्ष्णों से ग्रसित लोगों की जांच प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का ब्यौरा तैयार कर उनके इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष टाशी यंगजैन, ग्रामीण विकास अभिकरण की परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा तथा अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।  

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago