पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की।
राज्यपाल ने प्रदेश की कानून व्यवस्था बनाए रखने के अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। इस महामारी के दौरान पुलिस कर्मियों ने कोरोना योद्धाओं के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान की। लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के अलावा पुलिस प्रशासन ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा समस-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भी पालन किया।
पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल को 29 अक्तूबर, 2020 को राजभवन में आयोजित की गई बैठक में लिए गए निणयों पर की गई आगामी कार्रवाई से भी अवगत करवाया। उन्होंने राज्यपाल से हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह जिला कांगड़ा में आयोजित होने वाले रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…