राजनैतिक दलो के साथ बैठक आयोजित।

बिलासपुर दिनांक 21 नवम्बर 2020-भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त बिलासपुर रोहित जम्वाल की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल स्थानीय इकाई के साथ बैठक का आयोजन किया गया उन्होने बताया कि मतदाता सूचियों के सक्षिंप्त पुर्निक्षण 2021 का कार्य 16 नवम्बर, 2020 से प्रारम्भ हो चुका है तथा फोटो युक्त मतदाता सूचियों के सम्बंधित भाग की प्रति मतदान केन्द्र पर प्रतिनियुक्त  अभिहित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों के पास आम जनता के निरिक्षण हेतु निशुल्क 16 नवम्बर से 15  दिसम्बर 2020 तक उपलब्ध रहेगी।
उन्होने बताया कि प्रथम जनवरी 2021 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या इससे पूर्व ही इससे अधिक आयु पुर्ण कर चुके पात्र नागरिक फार्म न0 6 भरकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों मंे अपना नाम दर्ज करवा सकते है तथा मृत्यु विवाह या अन्य कारण से स्थान परित्याग कर चुके मतदाताआंे के नाम मतदाता सूचि से हटाने हेतु फार्म 7 पर आक्षेप कर सकते है।
उन्होने बताया कि मतदाता सूची में किसी गलत पृविष्टि को ठीक करवाने हेतु फार्म 8 पर दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। किसी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र मंे एक  मतदान से दुसरे मतदान केन्द्र में स्थान परिवर्तन के लिए फार्म 8 पर दावा प्रस्तुत किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्हे ये भी बताया गया कि अधिकतर जन साधारण व राजनैतिक दलों में यह भ्रान्ति थी कि लोकसभा, विधानसभा निर्वाचनों में प्रयोग होने वाली मतादाता सूचियां ही शहरी निकायों पंचायती राज के चुनावों मे प्रयोग की जाती है।
उन्होनें बैठक के दौरान उन्हें यह भी अवगत करवाया गया कि लोक सभा विधान सभा निर्वाचनों में प्रयोग होने वाली मतदाता सूचियां भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तैयार की जाती है। जबकि निकायों पंचायती राज के चुनावों में प्रयोग की जाने वाली मतदाता सूचियां राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की जाती है इसके अतिरिक्त राजनैतिक दलों से यह भी अनुरोध किया गया कि इस कार्यक्रम की सफलता हेतु अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक प्रचार व प्रसार करंे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, इण्डियन काग्रेस पार्टी व सी0पी0आई0 पार्टी के पदाधिकारियो ने भाग लिया।

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago