सोलन : 85 वर्षीय लज्जा देवी ने कोरोना को मात देकर सकारात्मक बने रहने का दिया संदेश

रोग पर विजय डरकर नहीं अपितु ईश्वर में पूर्ण आस्था, चिकित्सकों में पूरे विश्वास, सकारात्मकता तथा आत्मबल के सहारे प्राप्त की जा सकती है। यह कहना है सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत मशीवर की 85 वर्षीय लज्जा देवी का।
उम्र के इस पड़ाव पर लज्जा देवी ने न केवल कोरोना जैसे गम्भीर रोग को मात दी है अपितु विशेष रूप से युवा पीढ़ी को यह संदेश भी दिया है कि रोग से घबराएं नहीं अपितु सजग रहकर यह प्रयास करें कि कोविड-19 की चपेट में कोई आए ही न और यदि ऐसा हो जाता है तो पूरे जीवट के साथ रोग का सामना करें।
85 वर्षीय लज्जा देवी का सामान्य लक्षण होने पर कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया। 28 अप्रैल को आई रिपोर्ट में पता चला कि वे कोरोना पाॅजिटिव पाई गई हैं। उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें समर्पित कोविड केयर अस्पताल काठा भेजा गया। वे 20 दिन अर्थात 18 मई तक काठा में उपचाराधीन रहीं।
पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के उपरान्त 18 मई 2021 को ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई। लज्जा देवी को उम्र के इस पड़ाव में सुनने में थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपने पुत्र सुभाष ठाकुर के माध्यम से अवगत करवाया कि समर्पित कोविड केयर केन्द्र काठा में उनका पूरा ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों एवं नर्सों के समर्पण ने उन्हें बीमारी हराने में सहायता की।
ग्राम पंचायत मशीवर के प्रधान नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत में न केवल विभिन्न कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित बनाया जा रहा है अपितु किसी व्यक्ति के खांसी, जुखाम तथा बुखार इत्यादि से पीड़ित होने पर स्वास्थ्य विभाग के परामर्श से कोविड-19 परीक्षण की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि लज्जा देवी न केवल ग्राम पंचायत मशीवर अपितु पूरे क्षेत्र के लिए जीवट की मिसाल बनकर उभरी हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago