धर्मशाला : कोविड से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाए

कोविड-19 से निपटने के लिए अब स्वयंसेवी संस्थाएं तथा समाजसेवी भी सरकार और प्रशासन को मदद देने के लिए आगे आने लगे हैं। बुधवार को धर्मशाला में रोटरी क्लब के प्रेसीडेंट मिलाप नैहरिया तथा डा विजय शर्मा के आग्रह पर मेहर चंद महाजन ट्रस्ट तथा विद्यार्थी ट्रस्ट की ओर से विवेक महाजन ने जिला कांगड़ा को कोविड-19 से निपटने  के लिए एक सौ आक्सीजन के सिलेंडर डीसी राकेश प्रजापति के माध्यम से भेंट किए।
    उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कोविड महामारी से निपटने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं तथा समाजसेवी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना की इस महामारी के दौर में सरकार, जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है तथा इसमें स्वयंसेवी लोगों का सहयोग मिलने से कोविड संक्रमितों के लिए बेहतर सुविधा देने में भी मदद मिलेगी।
     उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर समाज सेवी संस्थाएं अपना अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित कर रही हैं इससे समाज के अन्य लोगों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि धर्मशाला के जिला परिषद सभागर में आक्सीजन सिलेंडर का गोदाम भी स्थापित किया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर रोगियों को उचित समय में आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा सकें। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड अस्पतालों में भी कई समाज सेवी संस्थाएं कोविड रोगियों को भोजन इत्यादि की सुविधा उपलब्ध करवाने में भी अपना सहयोग सुनिश्चित कर रही हैं।
   बुधवार को ही यूएसए के दिनेश सेठी द्वारा 35-35 हजार के पांच आक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला प्रशासन को भेजे गए हैं जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, सचिव विजय ठाकुर तथा गजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए गए। इससे पहले भी कांगड़ा जिला के लिए कांगड़ा जिला के एक समाजसेवी व्यक्ति ने 83 लाख की दवाइयां, आक्सीमीटर जिला प्रशासन को भेंट किए गए थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago