Categories: Blog

धर्मशाला : छठी से आठवीं कक्षा तक चार घंटे तक आनलाइन कक्षाएं लगाने की अनुमति

उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कांगड़ा जिला में आनलाइन कक्षाओं की समयावधि के लिए निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए दिन में दो घंटें तक की आनलाइन कक्षाएं लगाई जा सकती हैं जबकि छठी से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिन में चार घंटें तक की आनलाइन कक्षाओं की अनुमति रहेगी इसके अतिरिक्त नवम कक्षा से लेकर कालेज तक की कक्षाओं की समयावधि संबंधित स्कूल तथा कालेज प्रशासन द्वारा निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि आनलाइन कक्षाओं की समयावधि बढ़ाने को लेकर अभिभावकों द्वारा मांग उठाई जा रही थी जिसके चलते ही पांचवी कक्षा तक के लिए पहले की तहत दो घंटें की समयावधि तय की गई है जबकि नवम से लेकर कालेज तक की कक्षाओं के लिए स्कूल प्रबंधन तथा कालेज प्रबंधन को समयावधि निर्धारित करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
    उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू 26 मई तक लगाया है ताकि सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटाकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह भी लोगों से किया गया है जिसमें सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग करने तथा हाथों को बार बार धोने के लिए आग्रह किया जा रहा है।
    उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत अस्पताल में जाकर टेस्ट करवाएं ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही कोरोना के संक्रमण को रोकने में सफल हो सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को भी अपने अपने क्षेत्र में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं तथा सामाजिक कार्यक्रमों एवं समारोहों पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने कहा कि शादियों में भी बीस से कम लोगों के शामिल होने की शर्त लगाई गई है ताकि किसी भी स्तर पर सामाजिक दूरी के नियम की अवेहलना नहीं हो सके।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago