विश्व रिकॉर्ड एक मिनट में हैंड स्टैंड में 35 योगासन

योग में अलग पहचान बना चुकी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के चैरी खियूंद गांव की निधि डोगरा ने एक बार फिर वर्ल्ड बुक ऑफ योगा रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है.

निधि डोगरा ने 13 सितंबर 2020 को अखिल भारतीय योग महासंघ एबीबाइएम की ओर से आयोजित आनलाइन वर्ल्ड रिकार्ड प्रतियोगिता में भाग लिया. इसमें निधि डोगरा ने एक मिनट में हैंड स्टैंड में 35 विभिन्न आसनों को प्रदर्शित किया.

सातवीं कक्षा की छात्रा निधि डोगरा की उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जाहिर की है. निधि डोगरा ने इससे पहले भी दो वर्ल्ड रिकार्ड बनाए हैं. 11 वर्षीय निधि डोगरा ने बताया कि यह तीसरा वर्ल्ड रिकार्ड है, जिसमें एक मिनट में हैंड स्टैंड में अलग अलग आसनों को दिखाया गया.

निधि ने कहा कि कोरोना के चलते अब आनलाइन ही प्रतियोगिताएं हो रही है.

पिता शशि कुमार ने बताया कि गत 13 सिंतबर को अर्तराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता करवाई गई थी, जिसमें बेटी निधि ने भाग लिया था. एक मिनट में हैंड स्टैंड पर 35 विभिन्न आसनों पर प्रदर्शन किया और तकनीकी कमेटी के अप्रूवल के बाद वर्ल्ड रिकार्ड दिया गया है.

निधि डोगरा की माता निशा देवी ने बताया कि बहुत खुशी है कि बेटी ने तीसरी बार वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है. उन्हेांने कहा कि कोरोना की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं, इसलिए बच्चों को दूसरी एक्टिविटी भी करवाई जानी चाहिए. ताकि बच्चों को अपनी इच्छा से खेल का मौका भी मिल सके.

दादा कर्मचंद ने अपनी पोती की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि निधि डोगरा ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि योग सभी बीमारियों को दूर भगाता है और योग सभी को करना चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बच्चा योग शिक्षा हासिल करें और इसी तरह उपलब्धियां हासिल करता रहे.

गौरतलब है कि 11 वर्षीय निधि डोगरा को बचपन से ही योग का शौक रहा है. पिता शशि कुमार सरकारी स्कूल में डीपी हैं और वही योग सिखाते हैं.निधि डोगरा ने प्रणम आसन में 45 मिनट तक लगातार आसन लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया था तो योग रत्न अवार्ड भी बना चुकी है

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

18 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago