Categories: Blog

अमेरिका में Amazon के 20 हजार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव,

कंपनी ने पहली बार संक्रमितों की संख्या बताते हुए दावा किया कि उसके कर्मचारियों में संक्रमण की दर सामान्य तौर पर अमेरिकी जनसंख्या की तुलना में कम है. ये सभी कर्मचारी अग्रिम मोर्चे पर यानी डिलिवरी आदि में तैनात रहे हैं. 

अमेरिका में बहुराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के करीब 20 हजार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. ये सभी कर्मचारी अग्रिम मोर्चे पर यानी डिलिवरी आदि में तैनात रहे हैं. 

कर्मचारियों के दबाव के बाद कंपनी ने पहली बार संक्रमितों की संख्या बताते हुए दावा किया कि उसके कर्मचारियों में संक्रमण की दर सामान्य तौर पर अमेरिकी जनसंख्या की तुलना में कम है. 

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण अमेरिका में काफी व्यापक हो गया है और वह संक्रमण की संख्या के मामले में दुनिया में नंबर वन है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. 

एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक एमेजॉन के कर्मचारी और श्रम संगठन कंपनी पर दबाव बना रहे थे कि वह कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या का खुलासा करे. कंपनी ने एक कॉरपोरेट ब्लॉग में बताया कि उसने अपने कर्मचारियों को जानकारी देने के अपने प्रयासों के तहत यह संख्या उजागर की है. 

इसके पहले कर्मचारी नाराज थे और उन्हें लगता था कि कंपनी उन्हें अंधेरे में रख रही है. मैसाचुसेट्स के अटॉर्नी जनरल मॉरा हीले ने मई महीने में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ एमेजॉन से यह मांग की थी कि कर्मचारियों के संक्रमण के बारे में आंकड़े सार्वजनिक किये जाएं. 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

22 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago