Categories: Blog

झंडुता विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के माध्यम से व्यय हो रहे 170 करोड़-कटवाल

विधायक जीत राम कटवाल ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला ताबड़ी के 15 लाख रु से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। जीत राम कटवाल ने कहा कि झंडुत्ता विधानसभा क्षेत्र में लोंगो को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 170 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। गुजरेहड़ा, गोचर सड़क की मुरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। घुमारवीं-बरठीं-तलाई सड़क की एम.ड़ी.आर. स्वीकृति करवाकर 69 करोड़ रुपये का प्राक्कलन स्वीकृति को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कथयूंन, गुजरेहडा, दियोटसिद्ध मार्ग पर डुग खड्ड पुल 84 लाख 97 हजार रुपये का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जबकि दसलेहडा-घुमारपुर सड़क पर दसलेहडा में सरयाली खड्ड पर 404.90 लाख रुपये से लगभग 77 मीटर लम्बाई के पुल के निर्माण कार्य को भी स्वीकृत करवाया है।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के लिए सभी लोग सही ढंग से मास्क पहने तथा दो व्यक्तियों के मध्य कम से कम दो गज की दूरी का पालन करें और नियमित तौर पर बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं। सभी लोग अनुशासन में रहकर दिशा निर्देशों का पालन करेंगे तभी संकट की घड़ी में सुरक्षित रहकर कोरोना महामारी से एकजुट होकर निपटा जा सकेगा।
इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी और अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago