Categories: Blog

हिमाचल :बढ़ रही भाजपा के असंतुष्ट नेताओ की संख्या

प्रदेश में भाजपा के असंतुष्टों की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा है। कोई मंत्री, निगमों-बोर्डों का चेयरमैन बनने से असंतुष्ट हैं तो कोई संगठन में तरजीह नहीं मिलने से नाराज है। विधायकों, पूर्व विधायकों से लेकर अन्य नेताओं में भी इस बारे में असंतोष छाया हुआ है। इसी बीच अर्की के पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा के समर्थक भी इस बात से नाराज चल रहे हैं कि उन्हें सरकार और संगठन में कोई तरजीह नहीं दी गई है। उनसे पहले शांता कुमार सरकार और संगठन को लेकर कड़ी बातें कर चुके हैं। मंत्री नहीं बन पाने से कुछ वरिष्ठ विधायक भी अंदरखाते नाराज चल रहे थे। दो दिन पहले भाजपा के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कुल मिलाकर यह बातें दो साल बाद के जयराम सरकार के मिशन रिपीट में बाधा बन सकती हैं। सियासत के जानकार इस बात को भी मानकर चल रहे हैं कि अगर यही हाल रहा तो दो साल बाद भी सरकार को मिशन रिपीट के लिए मोदी तिलिस्म के भरोसे ही रहना पड़ेगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

4 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

1 week ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago