हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे 3034 खाली पद, सरकार ने दी मंजूरी

शिमला. हिमाचल प्रदेश के बिजली विभाग (Electricity Department) में तीन हजार से ज्यादा खाली पद (Jobs in Electricity Board) भरे जाएंगे. सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने रविवार को यह ऐलान किया. सीएम ने कहा कि कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में श्रेष्ठ विद्युत आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं.

ये है पूरा ब्यौरा
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के 270 पद, जूनियर ड्रॉफ्टमैन के 125 पद, विभिन्न तकनीकी कर्मचारियों के 2040 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 575 पद व लॉ. ऑफिसर के 3 पदों को भरने के लिए स्वीकृति प्रदान की है. बिजली बोर्ड में कुल 3034 पदों को भरने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है.

युवाओं को मिलेगा रोजगार
सीएम ने कहा कि इस निर्णय से विद्युत वितरण में आ रही समस्याओं के समाधान के साथ-साथ हिमाचली युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. इससे प्रदेश में बेहतर विद्युत सुविधाएं तथा नये निवेशकों को भी गुणवतापूर्ण विद्युत आपूर्ति होने से लाभ प्राप्त होगा

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago