शिक्षा विभाग अब प्रदेश के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वरोजगार और उद्योगों की मांग के अनुरूप भी दक्ष बनाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए जोर शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत अब हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी फैशन डिजाइनिंग के विषय भी पढ़ सकेंगे। विभाग ने योजना बनाई है कि नौवीं से लेकर दस जमा दो कक्षा तक नए सत्र से चार नए विषय शुरू किए जाएंगे। इसमें फैशन डिजाइनिंग, प्लंबिंग, मेडअप होम और इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर विषय शुरू होगा।
शिक्षा विभाग का तर्क है कि युवाओं को दक्ष बनाया जाएगा, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें आसानी
से नौकरी मिल सके। इन विषयों में स्वरोजगार की भी अपार संभावनाएं है। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों में हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि पढ़ाई के बाद रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो सके।
वोकेशनल एजुकेशन के तहत चार कोर्स नए शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जा रहे हैं। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। 80 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू करने की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाया जाएगा, ताकि पढ़ाई के बाद रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो।
आशीष कोहली, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान
80 और स्कूलों में शुरू होंगे वोकेशनल कोर्स
प्रदेश के 80 स्कूलों में इस सत्र से वोकेशनल कोर्स शुरू किए जाएंगे। पिछले साल इन स्कूलों को वोकेशनल कोर्स के लिए चयनित कर लिया गया था, लेकिन मंजूरी देरी से आने के चलते विषयों को शुरू नहीं किया जा सका था। इस साल इन विषयों को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए जिलावार आवंटन कर दिया गया है। कांगड़ा जिले में 16 स्कूलों में वोकेशनल कोर्स शुरू होंगे। सोलन जिले में 14 स्कूल, चंबा में 12, मंडी में 12, बिलासपुर में 1, हमीरपुरमें 3, किन्नौर में 1, कुल्लू में 4, सिरमौर में 5, ऊना में 9 और शिमला में 3 स्कूलों में इन विषयों को शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…