बांग्लादेशी समूह ने भारतीय सीमा चौकी पर किया हमला, बीएसएफ का एक जवान घायल

संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों ने मेघालय में एक सीमा चौकी को निशाना बनाते हुए बीएसएफ के दो जवानों पर हमला किया और उनके हथियार छीन लिए। इसमें एक जवान घायल हो गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी देश का एक अन्य समूह मेघालय के एक व्यक्ति के घर में घुस गया और रुपये, मोबाइल फोन और बंदूक लूट कर फरार हो गया। घर का मुखिया इस वारदात में घायल हो गए।      

पश्चिम जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक लकादर सियेम ने कहा कि यह घटना मध्यरात्रि में अमदोह और रोंगतिला में हुई, जो कि भारत-बांग्लादेश सीमा से पांच किलोमीटर दूर है।    

उन्होंने बताया, ‘‘ 10-15 बांग्लादेशी नागरिकों के एक समूह ने कथित तौर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मियों को रोंगतिला सीमा चौकी (बीओपी) के निकट घेर लिया, उनके हथियार छीन लिए और उनमें से एक को घायल कर दिया।’’

सियेम ने बताया कि छीने गए हथियार जंगल के निकट से बरामद हुए।      

इस घटना से पहले एक अन्य बांग्लादेशी समूह अमदोह गांव के प्रताप बारेह के घर में घुस गया। यह गांव रोंगतिला बीओपी के निकट पड़ता है। वह समूह घर से रुपये, मोबाइल फोन और हथियार लूटकर और एक व्यक्ति को घायल कर फरार हो गया।      

बारेह और बीएसएफ जवान को दौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।      

मेघालय के शिक्षा मंत्री लंखमेन रेम्बुई ने भी इस घटना की निंदा की है। वह यहां के स्थानीय विधायक हैं।

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago