उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और समूचा क्षेत्र ठंड से ठिठुर रहा है। कहीं तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ पड़ रही है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में कैसा है मौसम का मिजाज जानिए। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। पालम मौसम स्टेशन में सबसे घना कोहरा दर्ज हुआ और यहां दृश्यता सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर 150 मीटर थी। पूर्वानुमान के मुताबिक दिन भर आकाश साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सापेक्षिक आर्द्रता सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर 97 फीसदी दर्ज किया गया।
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि खीरी और नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 7.4 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया कि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है।
| शहर | तापमान |
| लखनऊ | 11.7 डिग्री सेल्सियस |
| बरेली | 8.8 डिग्री सेल्सियस |
| मुजफ्फरनगर | 6.8 डिग्री सेल्सियस |
| नजीबाबाद | 6.2 डिग्री सेल्सियस |
| मुरादाबाद | 7.4 डिग्री सेल्सियस |
पंजाब, हरियाणा में शीतलहर
पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द हवाएं चली। हलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब के पठानकोट में दो डिग्री, आदमपुर में 1.5 डिग्री, बठिंडा में 2.3 डिग्री, फरीदकोट में तीन डिग्री और गुरदासपुर में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: तीन डिग्री, 5.3 डिग्री और पांच डिग्री रहा।
| शहर | तापमान |
| हलवाड़ा | 0.3 डिग्री सेल्सियस |
| पठानकोट | 2 डिग्री सेल्सियस |
| आदमपुर | 1.5 डिग्री सेल्सियस |
| बठिंडा | 2.3 डिग्री सेल्सियस |
| फरीदकोट | 3 डिग्री सेल्सियस |
| गुरदासपुर | 5.8 डिग्री सेल्सियस |
| अमृतसर | 3 डिग्री सेल्सियस |
| लुधियाना | 5.3 डिग्री सेल्सियस |
| पटियाला | 5 डिग्री सेल्सियस |
हरियाणा के हिसार में तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 1.1 डिग्री रहा। अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक और सिरसा में तापमान क्रमश: पांच डिग्री, 4.6 डिग्री, 1.5 डिग्री, 3.7 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार, करनाल, रोहतक, लुधियाना, गुरदासपुर और पटियाला में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम
| शहर | तापमान |
| हिसार | 1.1 डिग्री सेल्सियस |
| अंबाला | 5 डिग्री सेल्सियस |
| करनाल | 4.6 डिग्री सेल्सियस |
| नारनौल | 1.5 डिग्री सेल्सियस |
| रोहतक | 3.7 डिग्री सेल्सियस |
| सिरसा | 4.7 डिग्री सेल्सियस |
| चंडीगढ़ | 5.2 डिग्री सेल्सियस |
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…