शिमला से हिमाचल को एलपीजी युक्त राज्य घोषित करेंगे अमित शाह, तीन माह में बांटे 1.67 लाख कनेक्शन

हिमाचल सरकार के दो साल के कार्यकाल के उपलक्ष्य में शिमला के रिज मैदान पर शुक्रवार को कार्यक्रम होगा। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल को गैस युक्त राज्य घोषित करेंगे।बीते तीन माह में गृहणी योजना के तहत सरकार ने हिमाचल में 1.67 लाख निशुल्क गैस कनेक्शन बांटे हैं। राज्य में अब 18 लाख 75 हजार लोगों के पास गैस कनेक्शन हैं। कांगड़ा जिले में सर्वाधिक 53,018 और सिरमौर में 31,790 हजार लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए। 

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में तीन महीने में 3, 01, 307 परिवारों ने गैस कनेक्शन को आवेदन किया। इनमें 37,192 आवेदन ऐसे पाए गए, जिनका परिवार खाता एक था। कुछ ऐसे भी थे, जिनके दस्तावेज आधार कार्ड से मेल नहीं खा रहे थे। कइयों ने आवेदन में दस्तावेज नहीं लगाए थे। ये आवेदन रद्द कर दिए गए। 

सरकार ने घर-द्वार बांटे कनेक्शन

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जनमंच, ग्राम सभाओं और लोगों के घर जाकर यह कनेक्शन दिए हैं। सरकार का दावा है कि अब हिमाचल में सभी परिवारों के पास गैस कनेक्शन है।

जिला-क्षेत्र    आवेदन       सही       रद्द
बिलासपुर     14706       14514     192
चंबा            34716      29711     5005
पांगी            558          558        0
हमीरपुर         22242      19597     2645     
कांगड़ा         59310       53018     6292
किन्नौर         2144         2031      113
कुल्लू          16183       14423    1760
लाहौल (केलांग)204        198        6
स्पीति (काजा)  194        188        6
मंडी           61045       51165    9880
शिमला        16134       14332     1802
सोलन         15995       14342     1653
सिरमौर        36199       31790     4409
ऊना           21677       18248      3429

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News: हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संभाला कार्यभार

जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।  वर्ष…

3 hours ago

Una News: जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह आयोजित

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में बुधवार को दसवां पूर्ण सशस्त्र सेना दिवस समारोह गरिमामय…

4 hours ago

Bilaspur News: केंद्र सरकार आगामी बजट में प्रदेश को वित्तीय सहायता में करे बढ़ोतरी: राजेश धर्माणी

 नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

1 day ago

LOHRI MESSAGE 2026: From the Desk of the Chief Editor: Vijay Sood

Every year in mid-January, when the cold is at its peak and the land seems…

2 days ago

Kinnaur News: राष्ट्रीय युवा दिवस पर आईटीआई किन्नौर में मेरा युवा भारत किन्नौर द्वारा युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत किन्नौर शुभम चंद्रन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी…

2 days ago