रेबेल फाउंडेशन के संस्थापक श्रद्धानन्द ने कहा सर्वे के मुताबिक शिमला शहरी में कांग्रेस पार्टी की जीत का

शिमला: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है ऐसे में  हर राजनितिक दल अपने मजबूत प्रत्याशी को चुनावी दंगल में भेजने की तैयारी में है। इसके अलावा कुछ  संस्थाओं द्वारा चुनाव पर सर्वे  करने का दावा किया जा रहा है। रेबेल फाउंडेशन के संस्थापक रेबेल श्रद्धानन्द पती ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान अपने सर्वे की 90 दिनों की रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट के मुताबिक शिमला शहरी क्षेत्र  में कांग्रेस पार्टी की जीत का दावा किया जा रहा है। रेबेल संस्था का दावा है कि 13 हज़ार लोगों पर यह सर्वे किया गया है जिसमें शहर के हर तबके से बात करने की कोशिश की गई। रिपोर्ट के अनुसार शिमला अर्बन के लोग मौजुदा सरकार और मंत्री सुरेश भारद्वाज के कार्यकाल से सन्तुष्ट नहीं है। तथा इस सीट पर कांग्रेस के हरीश जनार्था को जीताने का मन बना चुके हैं।

रेबेल फाउंडेशन के संस्थापक रेबेल श्रद्धानंद पति ने अपनी रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए कहा कि पांच राज्यों में जो अभी चुनाव हुए हैं उस पर भी संस्था द्वारा सर्वे किया गया था जिसकी सीखता 93% तक रही कहा कि हिमाचल में भी संस्था द्वारा सर्वे किया जा रहा है अभी तक हिमाचल की राजधानी शिमला के अर्बन शिमला सीट पर सर्वे किया गया जिसमें लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर ज्यादा है। कहा कि यदि कांग्रेस अपना मजबूत कैंडिडेट इस सीट पर उतारती है तो जीत निश्चित रूप से कांग्रेस के हिस्से में जाएगी। कहा कि संस्था द्वारा किए गए सर्वे के मुताबिक हरीश जनार्था, यशवंत छाजटा और नरेश चौहान में से पार्टी के लिए हरीष जनार्था मजबूत  कैंडिडेट के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago