Kullu : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली अक्तूबर को करेंगे आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेंटर का लोकार्पण हरिपुर कॉलेज में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहली अक्तूबर को करेंगे आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेंटर का लोकार्पण
हरिपुर कॉलेज में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
कुल्लू 29 सितम्बर। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पहली अक्तूबर को प्रातः 10 बजे मनाली विधानसभा के अंतर्गत बड़ाग्रां स्थित 45 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आर्ट एवं क्रॉफ्ट सेंटर का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने राजकीय डिग्री कॉलेज हरिपुर में मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे हरिपुर कॉलेज परिसर में प्रगतिशील हिमाचल, स्थापना के 75 वर्ष पर एक भव्य समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विधानसभा क्षेत्र के 15 हजार के करीब लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।
गोविंद ठाकुर ने एक-एक अधिकारी से उनके विभाग से संबंधित योजनाओं से लाभन्वित हो रहे लोगों को समारोह स्थल तक लाने के बारे में चर्चा की। परियोजना अधिकारी डीआरडीए जयवंती ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की समस्त महिला मण्डलों, स्वयं सेवी संगठनों को कार्यक्रम में आने के लिये न्यौता दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुल 100 बसों की मांग की गई है। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा बाल विकास विभाग की परियोजना के लाभार्थियों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने कहा कि शून्य बिजली बिल उपभोक्ता इस समारोह में आने के लिये काफी उत्साहित हैं और सभी को सहर्ष आमंत्रित किया गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण व जल शक्ति विभागों के अधिशाषी अभियंताओं ने भी अपने-अपने विभाग से लाभान्वित हुए लोगों को समारोह में आने के लिये आग्रह किया है।
जिला में निःशुल्क चिकित्सा उपचार पर 35 करोड़ खर्चhttps://www.tatkalsamachar.com/
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंन्द्र शर्मा ने मंत्री को अवगत करवाया कि जिला में आयुष्मान भारत तथा हिमकेयर योजना के तहत कुल 35 करोड़ की राशि निःशुल्क उपचार पर व्यय की गई है। इसी प्रकार सहारा योजना के तहत 1700 लाभार्थियों को हर महीने 3000 रुपये की दर से सहायता राशि प्रदान की जा रही है और इसपर 4 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमकेयर व आयुष्मान भारत योजना के सभी लाभार्थियों तक आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहंुच को सुनिश्चित बनाया गया है और करीब 2500 लाभार्थियों के समारोह में आने की उम्मीद है।
जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने जानकारी दी कि जिला की समस्त साहसिक पर्यटन व अन्य पर्यटन से जुड़ी एसोसियेशनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके समस्त सदस्यों को प्रगतिशील हिमाचल का हिस्सा बनने के लिये आग्रह किया गया है।
समारोह में प्रातः 10 बजे से सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों तथा कुल्लू व हरिपुर डिग्री महाविद्यालयों व स्थानीय स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे।
गोविंद ठाकुर ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के समस्त लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र को लगभग 200 करोड़ रुपये के सोपान भी देंगे। उन्होंने विशेषकर पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे लोगों को समारोह स्थल तक पहुंचाने में सहयोग करें।
एसडीएम रमन घरसंगी, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री अखिलेश कपूर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमनदीप व रोशन ठाकुर के अलावा सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान व अन्य चुने हुए प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago