नगर निगम शिमला ने प्रापर्टी टैक्स न देने वालों  के खिलाफ फिर कसा शिकंजा

निगम प्रशासन ने एक महीने के अन्दर इन्सपेक्शन के दौरान कुछ रिकवरी की है जो पूरे टैक्स का बहुत छोटा हिस्सा है। नोटिस  ज़ारी होने के बावजूद भी जो मकान मालिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं उन पर निगम प्रशासन ने नकेल कसने की तैयारी कर दी है। 10 हज़ार से 1 लाख रुपए के बीच 575 मालिकों को नोटिस ज़ारी किए गए हैं। इन भवन मालिकों को जल्द से जल्द टैक्स जमा करने की हिदायत  दी गई है।  ऐसा न करने पर नगर निगम इनके खिलाफ एमसी एक्ट 121 और 124 के तहत संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

नगर निगम प्रशासन के अनुसार पहली अप्रैल से शहर में भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह बिल घर पर भेजे गए हैं। इसके अलावा मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी भवन मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए अलर्ट किया गया। बता दें कि टैक्स जमा करने के लिए एक महीने का समय दिया जाता है जो इन करदाताओं ने पूरा कर लिया हैं। अब निगम प्रशासन इन लोगों के साथ सख्ती से पेश आएगा।

नगर निगम एडिशनल कमिश्नर बीआर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि शहर में कुल 29 हजार भवन मालिक हैं जिनसे नगर निगम टैक्स वसूलता है। निगम प्रशासन ने लोगों को  ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टैक्स जमा कराने की सुविधा दी हुई है। जो लोग अपनी नौकरी या किसी अन्य वजह से  ऑफिस आकर टैक्स नहीं दे सकते वो डिजिटल माध्यम से पे कर सकते हैं।लेकिन जो लोग नोटिस ज़ारी करने के बाद भी  नियमों की अनदेखी कर रहें हैं उनके लिए निगम प्रशासन ने तैयारी कर ली है। कहा कि तय समय सीमा के भीतर  टैक्स जमा कराना ही भवन मालिकों के लिए ठीक रहेगा।  ऐसा न करने पर इनके खिलाफ नगर निगम कडी कार्रवाई  कर टैक्स वसूलेगा।

Neha Sharma

Recent Posts

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 days ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

1 week ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

1 week ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

1 week ago

Jairam Thakur: अपनी भड़ास निकालने के लिए राष्ट्रीय महत्व के मंच का मुख्यमंत्री ने किया इस्तेमाल: जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कहा, सुक्खू सरकार की विश्वसनीयता समाप्त, सेस और कर्मचारियों…

2 weeks ago

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

2 weeks ago