राज्यसभा सांसद डॉ सिकन्दर कुमार ने मिशन रिपीट का किया दावा, प्रदेश की जनता में फिर बन रहा है उत्साह

नाहन : राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने हिमाचल में भाजपा के मिशन रिपीट का दावा किया है। राज्यसभा सांसद नाहन में आज बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे। नाहन के SFDA हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता में एक बार फिर बीजेपी को लेकर उत्साह बना हुआ है जनता केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों से प्रभावित होकर एक बार फिर भाजपा को सत्ता में देखना चाहती है। एक सवाल के जवाब में सिकंदर कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस की हर गारंटी हमेशा से फ़ैल रही है 60 साल राज करने वाली कांग्रेस की हार गारंटी से जनता पूरी तरह वाकिफ है और आने वाले विधानसभा चुनावों में एक बार फिई कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटी फेल होने वाली है।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चुनाव बीजेपी चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष व विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग की सेवा में BJP जुटी हुई है और सम्मेलन में जुटी लोगों भीड़ यह साफ दर्शाती है कि इस जाति के लोग सरकार के कार्य से खुश है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े ऐसे गांव में कई विकासात्मक कार्य वह है जो सालों से विकास को तरस रहे थे। बिंदल ने कहा कि सरकार का यह लक्ष्य है कि अंतिम पायदान पर बैठा हुआ निर्धन व्यक्ति किसी भी प्रकार की समस्या से ग्रस्त ना रहे।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इन सम्मेलनों के जरिए हिमाचल में बीजेपी अनुसूचित जाति से जुड़े वोटर को अपने साथ जोड़ना चाहती है बात अगर सिरमौर जिला की करें तो यहां करीब 33% आबादी अनुसूचित जाति की है ऐसे में भाजपा की नजर सीधे तौर पर इस वोट बैंक पर है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago