शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह सचिव कृष्ण अलावरु ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान कृष्ण अलावरु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने युवाओं के साथ धोखेबाजी की है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार में आने से पहले युवाओं के साथ बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया गया. कृष्ण अलावरु ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से दी गई सभी 10 गारंटियों को पूरा करने का भी वादा किया.
सह सचिव कृष्ण अलावरु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों के बारे में सोचती है. इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने सरकार में रहते हुए लाखों युवाओं को रोजगार देने का काम किया है. लाखों युवाओं को रोजगार देने में खर्च होने वाले आर्थिक समस्याओं को लेकर कृष्ण अलावरु ने कहा कि यदि सरकार यह तय कर ले कि युवाओं को रोजगार देना है, तो रोजगार का सृजन हो ही जाता है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मंशा कभी भी युवाओं को रोजगार देने की नहीं रही. हिमाचल कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में भी है और भारतीय जनता पार्टी में भी. यह गुटबाजी चलती रहती है, लेकिन सभी को एक साथ मिलकर आगे चलना है.
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…