कुल्लू : बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष शानदार शक्ति प्रदर्शन किया। उनके समर्थन में बंजार कांग्रेस के सैंकड़ों समर्थक उतर आए और आदित्य के लिए टिकट की पैरवी की। हालांकि आदित्य ने कहा कि यह शक्ति प्रदर्शन नहीं था बल्कि बंजार की जनता ऑब्जर्वर से मिलना चाह रही थी और अपनी बात करना चाह रही थी लेकिन उनके समर्थकों ने प्रदर्शनी मैदान से लेकर होटल सरवरी तक विशाल रैली निकाली और जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने आदित्य को कंधे पर उठाया और उनके पक्ष में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नारेबाजी की। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव उमंग सेंगर रविवार को कुल्लू आए थे और टिकटार्थियों से मिलने का समय रखा था। इस दौरान उमंग सेंगर बंजार के लोगों से मिले और उनकी व्यथा सुनी। आदित्य के समर्थकों ने स्पष्ट कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस को वे सिंचते रहे और ग्रास रूट पर काम किया लेकिन आज कांग्रेस में पैराशूटी नेता लाए जा रहे हैं जो सहन नहीं होंगें। कुछ युवाओं ने तैश में आकर यहां तक कह डाला कि यदि पैराशूटी नेता को टिकट दिया तो वे पार्टी छोड़ देंगे जिससे उमंग सेंगर थोड़े नाराज भी हुए और उन्होंने कार्यकर्तओं को समझाते हुए कहा कि परिवार की बात परिवार में रहनी चाहिए और युवाओं ने जवाब दिया कि बंजार कांग्रेस परिवार का मुख्य आदित्य विक्रम सिंह है और यदि परिवार के मुख्य को ही दरकिनार किया जाएगा तो परिवार का बिखरना संभावित है। बहरहाल कुल्लू जिला में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और टिकट के लिए कांग्रेस में कशमकश बढ़ गई है। गौर रहे कि खीमी राम शर्मा हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं और कांग्रेस के लोगों को डर हैं कि कहीं खीमी राम शर्मा को टिकट न दिया जाए जिसको लेकर अब विरोध होने लगा है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…