राज्यपाल ने किया नवनिर्मित ब्लड बैंक नालागढ़ जनता को समर्पित

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, जो राज्य रेडक्रॉस के अध्यक्ष भी हैं, ने आज सोलन जिले के नालागढ़ में राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से नवनिर्मित ब्लड बैंक को समर्पित किया। भारतीय रेडक्रॉस प्रबंधन समिति की सदस्य एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भी किया।
इस अवसर पर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि पहली बार रेडक्रॉस ने सबके सहयोग से ब्लड बैंक स्थापित किया है और उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में प्रदेश के अन्य हिस्सों में ऐसे ब्लड बैंक स्थापित किए जा सकें। उन्होंने कहस कि इस ब्लड बैंक को स्थापित करने में औद्योगिक घराने के अनेक व्यक्तियों ने समाज सेवा की अपनी इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर डिटेक्शन यूनिट भी स्थापित करने के प्रयास किए जाएंगे।
रेडक्रॉस के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से रेडक्रॉस मानवता की सेवा में कार्यरत है। लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें, इसके लिए रेडक्रॉस प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को उनके घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में रेडक्रॉस भी अपना सहयोग दे रहा है।
राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में ब्लड बैंक की सुविधा मिलने से उनके प्रयास सफल हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां ब्लड बैंक की ज्यादा आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से कार्यान्वित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के माध्यम से सुंदरनगर में डायलीसिस सेंटर, मंडी में फीजियोथेरेपी सेंटर तथा कुल्लू में हाल ही में महिलाओं के लिए पुनर्वास केंद्र, आईजीएमसी तथा के.एन.एच में सहायता केंद्र तथा बिलासुपर में रोटी मेकिंग मशीन स्थापित की गई है। इसके अलावा, मोबाईल हैल्थ यूनिट तथा करीब 30 से अधिक रोगी वाहन रेडक्रॉस ने भेंट किए हैं। उन्होंने रेडक्रॉस गतिविधियों को और प्रभावी तरीके से कार्यान्वित करने के लिए लोगो से सहयोग की अपील की।
इससे पहले, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभासीष पन्डा ने राज्यपाल को सम्मानित किया।
स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अनीता महाजन ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा स्वास्थ्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। सोलन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, राज्यपाल के सचिव एवं महासचिव रेडक्रॉस राजेश शर्मा, बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला, नगर परिषद् की अध्यक्ष रीना शर्मा, पूर्व विधायक श्री के.एल ठाकुर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago