आश्रय शर्मा घर की परिस्थिति से होंगे असमंजस में – विक्रमादित्य सिंह

मंडी : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आश्रय शर्मा के द्वारा कांग्रेस की युवा रोजगार संघर्ष यात्रा कार्यक्रम के सदस्य पद से इस्तीफा देना उनकी घर की परेशानी की वजह से हो सकता है बाकि उनके साथ अच्छे संबंध हैं और अगर आश्रय कांग्रेस की युवा रोजगार संघर्ष यात्रा का हिस्सा बनते हैं या वे किसी कार्यक्रम में आते हैं तो उनका सम्मान किया जाएगा। यह बात कांग्रेस की युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को मंडी के सराज में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि आश्रय शर्मा के साथ उनका किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और हो सकता है आश्रय शर्मा के परिवार में अभी जो असमंजस की स्थिति बनी हुई है उसकी वजह से कांग्रेस की युवा रोजगार संघर्ष यात्रा के लिए गठित की गई कमेटी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि आश्रय शर्मा चाहें तो इसका हिस्सा बन सकते हैं। इसके उपरांत युवा कांग्रेस के द्वारा जंजैहली में युवा रोजगार संघर्ष यात्रा भी निकाली गई और प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इससे पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने जनता के समक्ष आने वाले चुनावों के लिए कांग्रेस की 10 गारंटियां भी रखी। उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए आज करसोग से इस यात्रा की शुरूआत की गई है जो आने वाले दिनों में 17 विधानसभा क्षेत्रों में की जाएगी। इस दौरान सराज से कांग्रेस नेता चेत राम, यदोपति, तरूण सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago