Categories: देश

मुरादाबाद में एंबुलेंस पर पथराव, कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला,

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2632

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला हुआ है. यह घटना जिले के नागफनी थाने के हाजी नेब की मस्जिद इलाके में हुई है. बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव शख्स सरताज की दो दिन पहले हुई मौत के बाद आज इलाके में मेडिकल टीम स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन पर हमला कर दिया गया.

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके के लोगों ने 108 मेडिकल एंबुलेंस पर पथराव किया है. इस हादसे में एंबुलेंस कर्मियों के साथ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ घायल हैं. बताया जा रहा है कि अभी और डॉक्टर घटनास्थल पर घिरे हुए हैं. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है और भीड़ को हटाने की कोशिश की जा रही है.

एंबुलेंस ड्राइवर का कहना है कि कुछ लोगों ने मेडिकल टीम और पुलिस पर पथराव किया, जो संभावित रूप से संक्रमित को लेने के लिए गए थे. जब हमारी टीम मरीज के साथ एम्बुलेंस में सवार हुई, अचानक भीड़ आई और पथराव शुरू कर दिया, कुछ डॉक्टर अभी भी घायल हैं. हम घायल भी हैं.

मुरादाबाद की घटना पर नाराजगी जताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा. उन पर रासुका लगाया जाएगा औरउनसे ही नुकसान संपत्ति की भरपाई की जाएगी.

Share
Published by

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago