शिमला दूरदर्शन के चैनल से विद्यार्थियों की रोजाना तीन घंटे घर पर लगेगी क्लास

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2628

हिमाचल में अब दूरदर्शन के शिमला चैनल से रोजाना तीन घंटे घर पर विद्यार्थियों की क्लास लगेगी। नौवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की 17 अप्रैल से अब दूरदर्शन के शिमला चैनल से पढ़ाई करवाई जाएगी। स्मार्ट मोबाइल न होने से व्हाट्सऐप ग्रुप से अधिक बच्चों के न जुड़ने पर शिक्षा निदेशालय ने अब नई तकनीक से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने का काम शुरू किया है।

गुरुवार को इसका ट्रायल होगा। 17 अप्रैल से नियमित तौर पर रोजाना सुबह 10 बजे से एक बजे तक पढ़ाई से जुड़े वीडियो का फ्री टू एयर चैनल से प्रसारण किया जाएगा। बुधवार को शिक्षा विभाग, आईटी, सूचना जनसंपर्क और दूरदर्शन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस योजना को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री को योजना से अवगत करवा कर मंजूरी ली गई।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कई बच्चों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन न होने के चलते डिजिटल शिक्षण सामग्री भेजने में समस्या आ रही थी। इससे निपटने के लिए दूरदर्शन के साथ बीते कुछ दिनों से योजना बनाई जा रही थी। बुधवार को दूरदर्शन के स्थानीय कार्यालय को दिल्ली से इस बाबत मंजूरी मिल गई है।

अब शिक्षा निदेशालय द्वारा बनाए गए वीडियो का दूरदर्शन के शिमला चैनल से प्रसारण किया जाएगा। रोजाना सुबह 10 से एक बजे तक इस तकनीक से पढ़ाई करवाई जाएगी। जो बच्चे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े हैं, उन्हें वीडियो भी भेजे जाएंगे। इसके अलावा जिन बच्चों के पास स्मार्ट फोन नहीं है, उन्हें टेक्सट मैसेज के माध्यम से होमवर्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरुवार को इसका ट्रायल होगा। 17 अप्रैल से इसे रोजाना प्रसारित किया जाएगा।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago