Categories: देश

लॉकडाउन ढील: शराब की दुकानों को लेकर हुआ ये फैसला खुलेंगे हाईवे के ढाबे,

https://www.tatkalsamachar.com/?p=2636

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 2.0 के बीच 20 अप्रैल से कई जरूरी सेवाओं और कारोबार को शुरू करने के लिए ढील देने का निर्णय लिया है. गृह मंत्रालय द्वारा इस बारे में जारी किए गए निर्देश के मुताबिक रेस्टोरेंट तो नहीं खुलेंगे, लेकिन हाईवे पर चलने वाले ढाबे खोले जा सकते हैं. खासकर ट्रक चालकों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. शराब की दुकानें खोलने के बारे में किसी तरह की ढील नहीं दी गई है.

गौरतलब है कि लॉकडाउन को बढ़ाकर 3 मई तक कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने बुधवार को इसके बारे में विस्तृत निर्देश जारी किए हैं. इस निर्देश में कहा गया है, इन गतिविधियों में ढील देने के साथ ही राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी दफ्तरों और व्यावसायिक केंद्रों में सोशल डि​स्टेंसिंग का सख्ती से पालन हो. उन इलाकों में यह कारोबार चालू नहीं होंगे, जिन्हें कोरोना संक्रमण वाला या हॉटस्पॉट घोषित किया गया है.

निर्देश में कहा गया कि सभी रेस्टोरेंट बंद रहेंगे, लेकिन हाईवे पर चलने वाले ढाबे खोले जाएंगे. असल में लॉकडाउन के पहले चरण में बहुत से ट्रक ड्राइवर सड़कों पर ही फंस गए थे और उनको खाने-पीने की काफी दिक्कतें हो रही हैं, इसे देखते हुए सरकार ने शायद यह निर्णय लिया है. इसके साथ ही ट्रकों के रिपेयरिंग करने वाली दुकानें भी खुली रहेंगी.

इस बात से बहुत लोगों को निराशा हो सकती है कि सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने का निर्णय नहीं लिया है. इसके अलावा बार भी पहले की तरह बंद रहेंगे. निर्देश में कहा गया है, ‘सभी सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग काम्प्लेक्स, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार और ऑडिटोरियम 3 मई तक बंद रहेंगे.’

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

4 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago