भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नए मुख्य चयनकर्ता का चुनाव किया जाना है। पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद का कार्यकाल हाल ही में खत्म हुआ है। 1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे मदन लाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के मुखिया होंगे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के अध्यक्ष बने हुए दो महीने से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन अभी तक बीसीसीआई सीएसी की आधिकारिक घोषषणा नहीं कर सकी है।
इस कारण अभी तक सीनियर और जूनियर चयनसमिति में बदलाव नहीं हो सका है। मदन लाल दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं और उन्हें वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने पिछले चुनाव में पराजित किया था।
बीसीसीआई के एक पदाधिकारी ने कहा कि मदन लाल के नाम पर सहमति बन चुकी है। बाकी के दो सदस्यों के नाम पर विचार चल रहा है और इसके बाद आधिकारिक घोषषणा कर दी जाएगी। सीएसी का काम चयनसमिति और मुख्य कोच का चयन करना होता है।
फिलहाल रवि शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं जिनका चयन कपिल देव की अध्यक्षता वाली सीएसी ने किया था। बाद में हितों के टकराव के आरोप लगने के बाद उस सीएसी ने इस्तीफा दे दिया था। नई सीएसी के पास सिर्फ सीनियर और जूनियर चयनसमिति के चयन का काम होगा और यह एक बैठक में ही पूरा हो जाएगा।
चयनसमिति में क्या होगा बदलाव :
अभी यह भी तय होना है कि बीसीसीआई की सीनियर और जूनियर चयनसमिति को पूरी तरह से बदला जाएगा या उसमें से दो-दो चयनकर्ताओं को हटाया जाएगा। पहले यह विचार आया था कि सीनियर चयनसमिति में से मुख्य चयनकर्ता एमसके प्रसाद और गगन खो़ड़ा जबकि जूनियर चयनसमिति से राकेश पारिख और ज्ञानेंद्र पांडेय की जगह नए चयनकर्ताओं को शामिल किया जाए।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…