कोलकाता में ममता के पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने पर तृणमूल कांग्रेस ने साधी चुप्पी

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच गुरूवार को इसको लेकर अनिश्चितता बनी रही कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को यहां कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वषर्गांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगी या नहीं।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बनर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने की न तो पुष्टि की गई है न ही इस बात से इनकार किया गया है।      

प्रधानमंत्री मोदी 11 जनवरी से कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका 12 जनवरी को कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वषर्गांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने का भी कार्यक्रम है।       

ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।       

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शिरकत करेंगी या नहीं।      

तृणमूल कांग्रेस के एक शीर्ष नेता ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि हमारी पार्टी सुप्रीमो कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद ही तस्वीर साफ होगी।’’

Share
Published by

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago