शिमला शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है रोज़ाना अस्पतालों में कुत्तों द्वारा लोगों को काटने के मामले सामने आ रहे है ताज़ा घटना नगर निगम शिमला की परिधि के अंतर्गत आने वाले भट्टाकुफर वॉर्ड की है जहां मंगलवार को एक कुत्ते द्वारा 2 बच्चों को काटने का मामला सामने आया है। बच्चों की माँ गीता ने बताया कि उनके दो बच्चों पर मंगलवार को कुत्ते ने हमला कर दिया घटना तब की है जब उनका बच्चा स्कूल से घर आ रहा था बच्चा कुत्ते से डर कर जब गिरा तो उसकी बाज़ू में गंभीर चोट आई जिसके कारण बाज़ू में प्लास्टर तक हो गया है कुत्ते ने बच्चे की टांगो और मुह पर भी हमला किया है गीता ने बताया कि इससे पहले भी यहां पर कुत्तों द्वारा बच्चों को काटने के मामले सामने आए है नगर निगम को भी इस बारे में सूचित किया गया लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नही लाई गई है।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…