Chief Minister worshiped at Jakhu temple on Dussehra festival
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर शिमला के सुप्रसिद्ध जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन की रस्म अदा करके बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित हिमाचल में भी दशहरा उत्सव हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमें मर्यादा में रहकर जन कल्याण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए इस वर्ष का दशहरा उत्सव स्मरणीय है, जब अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से कुल्लू पहुंचे। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हिमाचल की देव संस्कृति एवं परम्पराओंhttps://www.tatkalsamachar.com/dr-rajiv-saizal-last-quarter-to-five-years/ के प्रति अटूट आस्था एवं श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा का साक्षी बन देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक पलों का गवाह बनकर प्रत्येक हिमाचलवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है क्योंकि यह पहला अवसर है जब किसी प्रधानमंत्री ने कुल्लू दशहरा में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया है।
इसके उपरांत जाखू मंदिर पहुंचने पर मंदिर न्यास की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, मंदिर न्यास के न्यासी मदन शर्मा, मदन ठाकुर, रमेश जोशी, अन्य न्यासी, उपायुक्त आदित्य नेगी, पुलिस अधीक्षक मोनिका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…