जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, इलाज की सुविधा नहीं, चुनावों को देखकर कर रहे आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन : सुरजीत ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

शिमला: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने एक बयान जारी कर  कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिले बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। बिलासपुर के लोगों को मरीजों को कंघे पर उठाकर अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। अस्पतालों में न अल्ट्रासाउंड की सुविधा है और न ही टेस्ट की सुविधा मरीजों को मिलती है। डॉक्टरों के पद भरे नहीं गए हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के गृह जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में नाकाम है तो प्रदेश में अन्य जिलों का हाल क्या होगा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। अब चुनावों को देखकर जयराम सरकार अधूरे एम्स का उद्घाटन करा रही है। एम्स में अभी मरीजों के इलाज के लिए उपकरण लगे नहीं है, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती हुई नहीं है और भाजपा सरकार उद्घाटन करा रही है। एम्स का उद्घाटन भाजपा सरकार का चुनावी स्टंट हैं। लेकिन प्रदेश की जनता हर जिले से लेकर गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली देख रही है। भाजपा का जनता को गुमराह करने वाला चुनावी स्टंट काम आने वाला नहीं हैं।

सुरजीत ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सबसे अस्पताल आईजीएमसी के साथ-साथ जिलों के अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल है। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए दो दो महीने बाद की डेट मिलती है। चंबा के मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है। सिविल अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में डॉक्टरों के साथ पैरा मेडिकल के हजारों पद खाली है। प्रदेश की जयराम सरकार न तो डॉक्टरों की भर्ती कर सकी है और न ही अस्पतालों में बेहतर मेडिकल उपकरण लगाए गए हैं। जिससे पूरे प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। जयराम सरकार को पांच साल जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की याद नहीं आई है। अब चुनावी के समय आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन करा रहे हैं जिसमें मरीजों के इलाज के लिए न तो डॉक्टर हैं और न ही मशीनें लगी हैं। प्रदेश की जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को बेहतर और फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की गारंटी दी है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल पर बेहतर अस्पताल बनेंगे और मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, जिसमें प्रदेश के सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago